नगरी नगर पंचायत में एसआईआर द्वितीय चरण की समीक्षा हेतु विशेष बैठक संपन्न
उत्तम साहू
नगरी। नगरी नगर पंचायत क्षेत्र के 10 बूथों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के द्वितीय चरण के कार्यों की समीक्षा हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी धमतरी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने की।
बैठक में नगर पंचायत नगरी के भाजपा पार्षद, बूथ अध्यक्ष, बीएलओ-2, वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री बैस ने कार्यकर्ताओं से द्वितीय चरण के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और सभी को सतर्कता, जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची चुनाव परिणाम की दिशा तय करती है, इसलिए नाम जोड़ने, हटाने, स्थानांतरण तथा प्रथम चरण में छूटे हुए मतदाताओं के नाम दावा-आपत्ति के माध्यम से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक में विशेष रूप से विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, सह प्रभारी नागेंद्र शुक्ला, मंडल प्रभारी मोहन हाटा, जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, महामंत्री रूपेंद्र साहू, वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता प्रतिमा देवांगन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ता गुरु प्रसाद साहू (बल्लू), प्रदीप देवांगन, पार्षद अश्विनी निषाद, शंकर देव, देवचरण ध्रुव, राजा पवार, यसकरण पटेल, विनीता कोठारी, चेलेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव, विकास सोनी, सुरेंद्र लहरे, दीनदयाल शेरपा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के माध्यम से भाजपा ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि पार्टी संगठनात्मक मजबूती के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह जुट चुकी है।

