कबड्डी से निखरता है शरीर और अनुशासन – बलजीत छाबड़ा

0

 

कबड्डी से निखरता है शरीर और अनुशासन – बलजीत छाबड़ा


उत्तम साहू 

नगरी/ सिहावा क्षेत्र के ग्राम चर्रा में जय ठाकुर देव समिति के तत्वावधान में दिन-रात चलने वाली कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। खेल प्रेमियों से भरे इस आयोजन का समापन समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि बलजीत छाबड़ा तथा विशेष अतिथि के रूप में सिरसीदा सरपंच नर्सिंग मरकाम, जनपद सदस्य पन्ना मरकाम एवं नगर पंचायत पार्षद राजा पवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों के करकमलों से विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर बलजीत छाबड़ा ने खिलाड़ियों और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी केवल एक खेल नहीं, बल्कि शारीरिक विकास, फुर्ती, साहस और अनुशासन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में कुल 42 टीमों ने दमखम दिखाया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए छोटू क्लब, पदमपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।

मैचों का आनंद लेने और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सफल आयोजन ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान की।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !