कर्णेश्वर धाम में धूमधाम से मनाई गई शाकम्भरी जयंती

0

 

कर्णेश्वर धाम में धूमधाम से मनाई गई शाकम्भरी जयंती



उत्तम साहू 

नगरी/ देउरपारा सिहावा स्थित कर्णेश्वर धाम में मरार पटेल समाज की कुल देवी मां भगवती शाकम्भरी देवी की जयंती प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूस पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर यज्ञ-हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

नगरी राज मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कर्णेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष माननीय विकल गुप्ता एवं भरत निर्मलकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025 में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य कार्यकारिणी द्वारा 300 से 500 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

नगरी राज अध्यक्ष वामदेव कौशल ने उपस्थित सामाजिक बंधुओं एवं मातृशक्तियों को शाकम्भरी जयंती की शुभकामनाएं दीं तथा अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

कार्यक्रम में राजा मरार समाज से श्री विजय कौशल, अध्यक्ष वामदेव कौशल, सचिव ललित कौशल, सहसचिव निर्मल पटेल, कोषाध्यक्ष कृपाराम, संरक्षक भागीरथी पटेल, संचालन समिति अध्यक्ष चैनसिंह कौशल, महामंत्री मदन पटेल, प्रचार सचिव केश कुमार पटेल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हेमप्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समाजजनों ने आयोजकों की सराहना की। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कौशल द्वारा दी गई।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !