दर्दनाक सड़क हादसा..रफ्तार ने छीनी संघचालक की जान,

0

 

दर्दनाक सड़क हादसा..रफ्तार ने छीनी संघचालक की जान,  



जगदलपुर। बस्तर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जगदलपुर–चित्रकोट मार्ग पर टाकरागुड़ा के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में आरएसएस बस्तर संभाग के विभाग संघचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

हादसा बड़ांजी थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं टाटा मैजिक में बैठे दो अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस वाहन चालक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !