संगवारी भेंट कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन में ब्रम्हकुमारी बहनों का सम्मान किया गया
उत्तम साहू
नगरी/ शृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगरी में संगवारी भेंट कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस के प्रजापति जी के सान्निध्य में आयोजक समिति द्वारा भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के मिलन समारोह का सुंदर आयोजन किया गया। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर पुरानी स्मृतियाँ ताज़ा करने का यह अवसर सभी के लिए अविस्मरणीय रहा।
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर आगे चलकर ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में समर्पित जीवन अपनाने वाली ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान किया गया। उनके त्याग, सेवा, अनुशासन और आध्यात्मिक जीवन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए आयोजक समिति एवं विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित कर गौरव की अनुभूति की। यह सम्मान न केवल उन बहनों के लिए, बल्कि विद्यालय के लिए भी गौरव का विषय रहा।
इस प्रकार संगवारी भेंट कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कार और सेवा के मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा, सहपाठी भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम ने सभी उपस्थितजनों के मन में विद्यालय के प्रति आत्मीयता और गौरव की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया।

