नगरी मंडल में भक्ति और स्वाभिमान का संगम, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धापूर्वक संपन्न

0

 नगरी मंडल में भक्ति और स्वाभिमान का संगम, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धापूर्वक संपन्न


उत्तम साहू 

नगरी। सिहावा स्थित श्री कणेश्वर मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को आस्था, भक्ति और राष्ट्रगौरव के भाव के साथ मनाया गया। यह आयोजन भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संपन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।


कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के विधिवत जलाभिषेक एवं ॐकार मंत्रोच्चार से हुई। इसके पश्चात भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से भक्तिभाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।



जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास को स्मरण कराते हुए कहा कि यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सोमनाथ मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक संघर्ष के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में देशभर में यह पर्व मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि बार-बार आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ मंदिर का अस्तित्व बना रहना भारत की अटूट आस्था और सांस्कृतिक शक्ति को दर्शाता है। इस पर्व के माध्यम से कार्यकर्ताओं में गौरव और एकता की भावना और मजबूत हुई है।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा मंडल प्रभारी रविशंकर दुबे, ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ भाजपाई, जनप्रतिनिधि, सरपंच, पार्षद, जनपद सदस्य एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में सोमनाथ मंदिर के गौरव को नमन करते हुए भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !