धमतरी में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा: 23 से 27 फरवरी तक विकासखंडों में PMFME कार्यशालाएं

0

 

धमतरी में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा: 23 से 27 फरवरी तक विकासखंडों में PMFME कार्यशालाएं



उत्तम साहू 

धमतरी, 21 फरवरी 2026। जिले में खाद्य प्रसंस्करण आधारित सूक्ष्म उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा स्थानीय उत्पादों को ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, धमतरी द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में एक दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

इन कार्यशालाओं में योजना के तहत मिलने वाले अनुदान, बैंक ऋण, प्रशिक्षण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। संबंधित विभागों के क्षेत्राधिकारी एवं नोडल अधिकारियों को अधिक से अधिक हितग्राहियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषक, महिला स्व-सहायता समूह, युवा एवं ग्रामीण उद्यमी जो खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करना चाहते हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

कार्यक्रम का समय

सभी कार्यशालाएं प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होंगी।

कार्यशाला कार्यक्रम

  • 23 फरवरी 2026 – नगर पंचायत भखारा एवं जनपद पंचायत मगरलोड
  • 25 फरवरी 2026 – नगर पंचायत आमदी एवं जनपद पंचायत नगरी
  • 26 फरवरी 2026 – जनपद पंचायत कुरूद एवं कुकरेल
  • 27 फरवरी 2026 – महतारी सदन करेलीबड़ी एवं जनपद पंचायत धमतरी

महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, धमतरी ने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ें।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !