भूरसीडोंगरी में गूंजा ‘मन की बात’ — जनभागीदारी, पर्यावरण और युवाशक्ति पर प्रधानमंत्री का संदेश
उत्तम साहू
नगरी/ सिहावा विधानसभा क्षेत्र के बेलरगांव मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 213 एवं 214, भूरसीडोंगरी में आज आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat का 131वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि देश के विकास में हर नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए लोगों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने युवाओं के नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और तकनीकी योगदान की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार बताया। साथ ही खेल जगत में देश की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और त्योहारों व सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, वेद गंजीर (किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष), महेंद्र साहू (ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष), दीपक साहू (महामंत्री बेलर मंडल), उमेश साहू (कोषाध्यक्ष बेलर मंडल), छोटू सेन (जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), लिलेश प्रजापति (मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा), मानी राम (वरिष्ठ कार्यकर्ता), उमेद दिवान, बिटेस गंजीर, गोपी कश्यप, अष्करण नेताम, मोहन नेताम, साबिर खान सहित अनेक ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

