भाजपा युवा मोर्चा धमतरी की नई टीम घोषित, मौर्यध्वज सेन बने जिला उपाध्यक्ष
उत्तम साहू
धमतरी/ नगरी- भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा भाजपा युवा मोर्चा की नई जिला टीम एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय, संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह नई कार्यकारिणी गठित की गई है।
जारी सूची को जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के अनुमोदन के बाद सार्वजनिक किया गया। घोषित टीम में बेलरगांव निवासी मौर्यध्वज सेन को भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मौर्यध्वज सेन ने पार्टी नेतृत्व, संगठन तथा सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठन हित में निर्वहन करेंगे।

