कटघोरा के विजयपुर में सद्भाव पत्रकार संघ के पत्रकारों का हुआ जमावड़ा, संघ ने मनाया प्रादेशिक नववर्ष मिलन समारोह, स्वच्छता दीदीयों और उत्कृष्ट जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों को किया गया सम्मानित

0

कटघोरा के विजयपुर में सद्भाव पत्रकार संघ के पत्रकारों का हुआ जमावड़ा, संघ ने मनाया प्रादेशिक नववर्ष मिलन समारोह, स्वच्छता दीदीयों और उत्कृष्ट जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों को किया गया सम्मानित


             ज्ञान शंकर तिवारी का खास रिपोर्ट 

कोरबा/कटघोरा:- हर परिस्थिति में सत्य की खोज कर उसे जनता तक पहुँचाने और समाज को सही राह दिखाने का काम पत्रकार करते है। लोकतंत्र के ये प्रहरी न केवल सूचनाएं देते है, बल्कि जनहित के लिए अपनी कलम को हथियार की तरह इस्तेमाल करते है। शुक्रवार 20 फरवरी को कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम विजयपुर सद्भावना भवन में सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, जिला इकाई कोरबा द्वारा आयोजित प्रादेशिक पत्रकार नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह 2026 के शुभारंभ अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष आर.डी. गुप्ता ने यह बात कही। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के शैलचित्र का माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित संघ के अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने भी पत्रकारों के प्रोत्साहन में बाते कहते हुए उन्हें संगठित, निर्भीक और सशक्त होकर आगे बढ़ते रहने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि सद्भाव पत्रकार संघ का सहयोग हमेशा आपके साथ रहेगा। इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 22 के विधायक प्रेमचंद पटेल और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक एवं ग्राम सरपंच श्रीमती अनुसूईया विश्राम कंवर विशेष अतिथि बतौर शामिल हुए।


कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, संभागीय अध्यक्ष और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में सदस्यगणों ने शिरकत की, जहां सौहाद्रपूर्ण वातावरण में ग्राम विजयपुर, अचानकपुर, कोरबी की स्वच्छता दीदीयों को साड़ी, प्रशस्ति पत्र और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद एवं पंचायत प्रतिनिधियों तथा पत्रकारों को संघ का स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर आत्मीय अभिनंदन और सम्मानित करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस नववर्ष मिलन और सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि ग्राम, जिला या प्रदेश के विकास में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोशल मीडिया की भूमिका महत्त्वपूर्ण है, शासन- प्रशासन के प्रयासों के साथ मीडिया का सहयोग बेहद जरूरी है। विधायक श्री पटेल ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से जिले की सतत विकास और जनहित के मसलों पर सुझाव देने का आग्रह करते हुए कहा कि कोरबा ग्रामीण, शहरी मीडिया हमेशा से विकास और आम जनता से जुड़ी जरूरी मुद्दों को उठाता रहा है, जिससे हम जैसे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को दिशा मिलती रही है। 


वहीं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक ने भी प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के बीच के समन्वय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशासन और हम सभी जनप्रतिनिधियों को हमेशा ही मीडिया का सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है। किसी भी जरूरी संदेश को आमजनों तक पहुँचाने में मीडिया की अहम भूमिका रही है। इस दौरान कोरबा जिला इकाई सद्भाव पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त करते हुए जिले के हितों से जुड़े मसलों पर सकारात्मक पत्रकारिता के जरिये सजग दायित्व निभाने आश्वस्त किया। सद्भाव पत्रकार संघ के कार्यक्रम में इससे जुड़े पत्रकारों ने एकता और संवाद का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शानदार मंच संचालन अनुराग महनन द्वारा किया गया। अंत मे अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन सुरुचिपूर्ण भोज के साथ हुआ। यह आयोजन संघ से जुड़े पत्रकारों को एक मंच पर लाने, उनके प्रयासों को सराहने और एक- दूसरे से जुड़ने का एक उत्कृष्ट अवसर रहा। दूसरी ओर यह नववर्ष मिलन केवल एक समारोह नही, बल्कि ग्रामीण पत्रकारों के हाथों को मजबूती देने का प्रयास रहा है, जो समाज की रक्षा और सेवा, सम्मान में जुटे है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !