25 वर्षों का इंतज़ार खत्म: छत्तीसगढ़ वन विभाग में सेटअप पुनरीक्षण को मिली मंजूरी, 1000 से अधिक नए पदों का उपहार

0


25 वर्षों का इंतज़ार खत्म: छत्तीसगढ़ वन विभाग में सेटअप पुनरीक्षण को मिली मंजूरी, 1000 से अधिक नए पदों का उपहार



उत्तम साहू 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए होली के त्योहार से पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने वन विभाग के मैदानी अमले के लिए बहुप्रतीक्षित सेटअप पुनरीक्षण को वित्तीय बजट 2026 में मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से विभाग में 1000 से अधिक नए पदों के सृजन का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे प्रदेश के वन कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।

25 साल बाद पूरी हुई मांग

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री अजीत दुबे ने बताया कि राज्य गठन के बाद से ही विभाग में सेटअप का पुनरीक्षण लंबित था। संघ पिछले 25 वर्षों से लगातार शासन और प्रशासन के समक्ष इसके लिए ज्ञापन सौंपकर अनुरोध कर रहा था। आखिरकार, सरकार ने कर्मचारियों की इस औचित्यपूर्ण मांग को स्वीकार करते हुए बजट में इसका प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के प्रति जताया आभार

सेटअप पुनरीक्षण की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने माननीय मुख्यमंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। संघ ने शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव और त्वरित कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा का भी विशेष धन्यवाद किया।

पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

बजट में घोषणा होने के उपरांत, संघ के पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री, वन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष अजीत दुबे के साथ: राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश कुमार मिश्रा, श्री एच. बी. शास्त्री, श्री संतोष कुमार सामंतराय,श्री तरुणेन्द्र रजक, श्री मनीष कुशवाहा,श्री अहफाज खान, श्री शैलेष गुप्ता, श्री प्रीतम पुराईन, श्री सावन साहू, श्री माधव रजवाड़े, श्री रामकिशून साहू, श्री मुकेश दुबे, श्री मनमोहन दास बारले, सहित समस्त प्रांतीय, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !