पाली में ब्लॉक कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन–3 का आगाज़, 17 फरवरी को ट्रायल अप्रैल में पोटापानी में होंगे रोमांचक मुकाबले

0

 


पाली में ब्लॉक कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन–3 का आगाज़, 17 फरवरी को ट्रायल अप्रैल में पोटापानी में होंगे रोमांचक मुकाबले



                       ज्ञान शंकर तिवारी 

पाली। जोश, जुनून और जज़्बे से भरपूर ब्लॉक कबड्डी प्रीमियर लीग पाली का सीजन–3 इस वर्ष और भी भव्य व संगठित रूप में आयोजित किया जा रहा है। यह लीग केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का सशक्त अभियान बन चुकी है, जहाँ खिलाड़ियों की पहचान उनके खेल प्रदर्शन से तय होगी।

लीग के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 17 फरवरी 2026, मंगलवार सुबह 9:00 बजे गौठान, ग्राम केराझरिया में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में 18 से 22 वर्ष के नवोदित खिलाड़ियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल प्रति तथा वर्तमान पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रखा जाएगा ताकि योग्य खिलाड़ियों को ही अवसर मिल सके।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रतिष्ठित लीग के मुकाबले अप्रैल माह में ग्राम पोटापानी में खेले जाएंगे, जहाँ खेल प्रेमियों को हाई-वोल्टेज मुकाबलों का रोमांच देखने मिलेगा। विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए हैं जिसमें प्रथम पुरस्कार: 21,000 द्वितीय पुरस्कार: 15,000 तृतीय पुरस्कार: 11,000 चतुर्थ पुरस्कार: 7,000 साथ ही सभी विजेता टीमों को ट्रॉफियों से सम्मानित किया जाएगा।

व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। मैन ऑफ द सीरीज को रेंजर साइकिल, फाइनल के मैन ऑफ द मैच को ₹1100 व ट्रॉफी, जबकि बेस्ट रेडर, बेस्ट ब्लॉकर और बेस्ट कैचर को कूलर व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

संघ के पदाधिकारी और सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा से तैयारियों में जुटे हैं। दूसरी ओर खिलाड़ी भी चयन के लिए मैदान में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गांव-गांव में कबड्डी की गूंज सुनाई देने लगी है और खेल प्रेमियों में उत्साह बढ़ता जा रहा है।
हर रेड बनेगी पहचान और हर टैकल लिखेगा जीत की नई कहानी पाली की धरती एक बार फिर उभरती प्रतिभाओं की गवाह बनने को तैयार है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !