अवैध रेत परिवहन पर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 3 हाइवा जब्त

0

 

अवैध रेत परिवहन पर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 3 हाइवा जब्त



उत्तम साहू 

धमतरी। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद नभसिंह कोसले के मार्गदर्शन में अनुभागीय टास्क फोर्स ने राजपुर–उमरदा भारतमाला हाईवे पर गश्त के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन हाइवा वाहनों को जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिना वैध अनुज्ञा के रेत का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टास्क फोर्स ने नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करते हुए तीनों हाइवा वाहनों को मंडी कुरूद की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन एवं अवैध रेत परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

प्रशासन ने बताया कि आगे भी नियमित गश्त और निरीक्षण के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !