अग्निवीर भर्ती रैली में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों का कलेक्टर ने किया सम्मान

0

 

अग्निवीर भर्ती रैली में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों का कलेक्टर ने किया सम्मान



उत्तम साहू 

धमतरी, 12 फरवरी 2026। जिले में आयोजित राज्य स्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सभी रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि युवाओं को सही दिशा, अनुशासन और मार्गदर्शन देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने लक्ष्य की ओर सकारात्मक रूप से आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि भारतीय सेना की राज्य स्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली 2026 का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रैली में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से कुल 8,999 पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया। बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से इतने बड़े आयोजन का संपन्न होना इसकी सफलता को दर्शाता है।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के विभिन्न विकासखंडों और गांवों में युवाओं को शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कराने में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनके प्रयासों से वनांचल क्षेत्र नगरी में इस वर्ष प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सिखाया गया अनुशासन युवाओं के जीवन में स्थायी रूप से उपयोगी सिद्ध होता है।

इस अवसर पर जिले के 18 रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही पंजाब में आयोजित नेशनल लेवल पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में पांच पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाली कुमारी चंचल सोनी तथा राष्ट्रीय सिविल सेवा में चयनित श्री खिलेंद्र कुमार साहू को भी शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, सहायक खेल अधिकारी श्री जे.पी. देव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !