भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर

0

 

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर



बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

हादसे का विवरण

यह भीषण दुर्घटना देर रात करीब 2 बजे हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर रॉन्ग साइड (गलत दिशा) में घुस गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी।

मशक्कत के बाद निकाले गए शव

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं। सकरी पुलिस ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।


  


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !