मगरलोड के पांहदा और सिंगपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

0

 

मगरलोड के पांहदा और सिंगपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

110 लीटर अवैध महुआ शराब व 2500 किलो महुआ लाहन जब्त



उत्तम साहू 

धमतरी, मगरलोड 27 फरवरी। जिले में अवैध शराब के निर्माण और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 2500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।

यह कार्रवाई कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशों एवं जिला आबकारी अधिकारी निरुपमा लोनहरे के मार्गदर्शन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी टीम ने मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत पहांदा नाला एवं सिंगपुर नाला में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण और भंडारण पर कार्रवाई की।

दबिश के दौरान मौके से कुल 110 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 2500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत 2 प्रकरण कायम किए गए हैं।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष ध्रुव (वृत्त प्रभारी, मगरलोड) एवं आबकारी उपनिरीक्षक (परि) गिरिजा शंकर बघेल की विशेष भूमिका रही। इसके साथ ही आबकारी प्रधान आरक्षक राजेश यादव, ज्ञानिक ध्रुव, जनक सिन्हा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !