सिहाद रेस्ट हाउस के पास जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, 26 हजार नकद जब्त

0

 

सिहाद रेस्ट हाउस के पास जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, 26 हजार नकद जब्त



उत्तम साहू 

धमतरी। 23 जुलाई 2026 जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई करते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 26 हजार रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना भखारा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिहाद स्थित रेस्ट हाउस के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि पांच व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में होमेश मारकंडे (24) निवासी सिवनीकला थाना कुरूद जिला धमतरी, यतीश बघेल (25) निवासी डांडेसरा थाना कुरूद जिला धमतरी, कौशल नारंग (19) निवासी सलौनी थाना मुजगहन जिला रायपुर, चंदु बंजारे (32) निवासी छछानपैरी थाना मुजगहन जिला रायपुर तथा यादराम साहु (40) निवासी बगतरा थाना अभनपुर जिला रायपुर शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फंड से 26,000 रुपये नगद और ताश की गड्डी जब्त कर ली। पांचों के खिलाफ थाना भखारा में अपराध क्रमांक 17/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !