बाथरूम में उठीं आग की लपटें, राख में बदली ज़िंदगी – 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत

0

 

बाथरूम में उठीं आग की लपटें, राख में बदली ज़िंदगी –  50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत



भिलाई। सेक्टर-8 स्थित एक मकान में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के बाथरूम से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। कुछ ही देर में यह आशंका हकीकत में बदल गई—अंदर 50 वर्षीय महिला रंजना देवांगन की जली हुई लाश मिली। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

पड़ोसियों के मुताबिक, शाम करीब 4:20 बजे घर से धुआं निकलता देख उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ। हवा में मांस जलने की तीखी गंध फैल गई। तत्काल महिला के बेटे राहुल और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो बाथरूम में महिला का शव बुरी तरह जला हुआ मिला।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से माचिस की तीलियां और ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुए हैं। साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिलने की बात सामने आई है, जिसकी सत्यता और हस्तलिपि की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया आग से मौत मान रही है, लेकिन यह आत्महत्या है या हत्या—इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रंजना देवांगन इलाके में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करती थीं। उनके दो बेटे हैं, जो शिक्षित हैं और नौकरी कर रहे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार शिक्षित और शांत स्वभाव का है, घर में किसी तरह के तनाव की जानकारी उन्हें कभी नहीं मिली।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सुसाइड नोट की जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के नतीजे इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठाएंगे। तब तक सेक्टर-8 की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या यह आत्महत्या थी या किसी साजिश का हिस्सा?

इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !