एएसपी ने ली हाईवे पेट्रोलिंग जवानों की समीक्षा बैठक, सड़क सुरक्षा पर दिया विशेष जोर

0

 

एएसपी ने ली हाईवे पेट्रोलिंग जवानों की समीक्षा बैठक, सड़क सुरक्षा पर दिया विशेष जोर


उत्तम साहू 

धमतरी, 11 फरवरी 2026। धमतरी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तीनों हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धमतरी द्वारा ली गई।

बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। एएसपी ने सभी जवानों को निर्देशित किया कि हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित रूप से जांच की जाए तथा ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा रात्रिकालीन गश्त को अधिक प्रभावी बनाने, दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने तथा आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान हाईवे पेट्रोलिंग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।

धमतरी पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !