कुएं में कूदकर 7 लोगों की जान बचाने वाले जयंत ध्रुव को एसपी धमतरी ने किया सम्मानित

0


कुएं में कूदकर 7 लोगों की जान बचाने वाले जयंत ध्रुव को एसपी धमतरी ने किया सम्मानित



               उत्तम साहू,धमतरी, 03 फरवरी 2026

धमतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आज अदम्य साहस और मानवता की मिसाल बने कुरूद विकासखंड के ग्राम बगदेही निवासी जयंत कुमार ध्रुव को पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा सम्मानित किया गया। जयंत ध्रुव ने अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में कूदकर दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में सवार मासूम बच्चों सहित 7 लोगों की जान बचाई थी

एसपी ने किया साहस और मानवता का सम्मान

सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने जयंत ध्रुव के अदम्य साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदना की सराहना की।
उन्होंने कहा कि “किसी भी परिस्थिति में बिना अपने जीवन की चिंता किए दूसरों की जान बचाना अत्यंत साहस और मानवता का परिचायक है। जयंत ध्रुव जैसे नागरिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

प्रशस्ति पत्र देकर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

इस अवसर पर एसपी श्री परिहार ने जयंत ध्रुव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। पुलिस विभाग द्वारा उनके इस साहसिक कार्य को समाज के लिए अनुकरणीय बताया गया।

ऑटो अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में गिरा था

उल्लेखनीय है कि रविवार को धमतरी जिले के ग्राम बगदेही में ऑटो चालक की लापरवाही के कारण बुजुर्गों और छोटे बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरा था
हादसे के समय ऑटो में चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 3–4 वर्ष के मासूम बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे

सरपंच पति जयंत ध्रुव ने दिखाई बहादुरी

घटना को देखते ही ग्राम बगदेही के स्थानीय सरपंच पति जयंत ध्रुव ने बिना समय गंवाए कुएं में छलांग लगा दी।
उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालते हुए डूब रहे मासूम बच्चों सहित सभी 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

धमतरी पुलिस का सकारात्मक संदेश

धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे साहसी और समाजहित में कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित कर जनमानस में सकारात्मक संदेश देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, ताकि अन्य लोग भी विपरीत परिस्थितियों में मानवता और कर्तव्य का परिचय दें।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !