मगरलोड में धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 706 पौवा अवैध देशी शराब और कार जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

0

 

मगरलोड में धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 706 पौवा अवैध देशी शराब और कार जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार



उत्तम साहू 

धमतरी, 12 फरवरी 2026। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मगरलोड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 706 नग अवैध देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक रिनाल्ड ट्रायबर कार जब्त की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन क्रमांक CG-05-AQ-0938 के जरिए ग्राम बोरसी की ओर अवैध देशी शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शराब भट्ठी रोड, गौठान के पास ग्राम बोरसी में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों के पास शराब परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। तलाशी में 310 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 24,800 रुपये) और 396 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत 47,520 रुपये) बरामद की गई। साथ ही 5 लाख रुपये मूल्य की कार भी जब्त की गई। इस तरह कुल 5,72,320 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

मामले में थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 29/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में केशव दास सोनवानी (24 वर्ष), दुर्गेश सोनवानी (25 वर्ष) और ललित महानंद (24 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी ललित महानंद के खिलाफ थाना मगरलोड में पूर्व से चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें आबकारी एक्ट, मारपीट, धमकी, डकैती, शस्त्र अधिनियम सहित गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान निरंतर चलता रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !