बजट में आम आदमी को राहत नहीं - अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू

0



बजट में आम आदमी को राहत नहीं - अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू 


उत्तम साहू 

धमतरी- केंद्रीय बजट 2026 को निराशाजनक बताते हुए अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू सदस्य राज्य विधिज्ञ परिषद छत्तीसगढ़ ने कहा कि बजट को सरकार द्वारा विकासोन्मुख बताया जा रहा है, किंतु वास्तविकता यह है कि यह बजट आम नागरिक, मध्यम वर्ग, किसान और युवाओं की बुनियादी समस्याओं को लेकर निराशाजनक है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बीच आयकर में किसी ठोस राहत का अभाव मध्यम वर्ग के साथ अन्याय है।

कृषि, ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन को लेकर किए गए दावे स्पष्ट नीति और ठोस क्रियान्वयन के बिना खोखले प्रतीत होते हैं। युवाओं के लिए रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बजट में कोई ठोस रोडमेप नहीं दिखता।

बजट में पूंजीगत व्यय और बड़े उद्योगों पर अधिक ध्यान दिया गया है, जबकि स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और न्यायसंगत आर्थिक संतुलन को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिली।

कुल मिलाकर, बजट 2026 जनहित से अधिक आंकड़ों और दावों का बजट बनकर रह गया है, जो वर्तमान परिस्थितियों में जनता को तत्काल राहत देने में विफल सिद्ध होता है।


       

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !