तोते की चाह बनी काल, पेड़ से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

0


तोते की चाह बनी काल, पेड़ से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

       मैनपुर क्षेत्र में मातम, गांव शोक में डूबा



गरियाबंद/मैनपुर। मैनपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है, जहां महज तोता पकड़ने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गई। पेड़ पर चढ़ा युवक अचानक संतुलन खो बैठा और सिर के बल नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैनपुर विकासखंड के राजपड़ाव क्षेत्र अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम भूतबेड़ा निवासी लिकेश नेताम (23 वर्ष), पिता कैलाश नेताम, रविवार सुबह करीब 8 बजे पेड़ पर तोता निकालने चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिर पड़ा। गिरते ही युवक के सिर और कान से भारी मात्रा में खून बहने लगा।

युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।

सूचना मिलने पर मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भी गहरी संवेदना और दुख का माहौल बना हुआ है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !