तहसील साहू समाज मगरलोड का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

0


तहसील साहू समाज मगरलोड का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सामाजिक संस्कार, युवाओं की दिशा और शिक्षा पर वक्ताओं ने दिया जोर



उत्तम साहू 

मगरलोड।  तहसील साहू संघ मगरलोड का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार, 10 फरवरी को कर्मा भवन मगरलोड में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की एकता, संस्कार, युवाओं की दिशा और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चिंतन किया गया।



कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेश राम साहू रहे, जबकि अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला साहू संघ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार साहू, निर्मला साहू, जिला संगठन सचिव सुभाष साहू एवं जिला पंचायत सभापति मीना साहू उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ


मुख्य अतिथि गणेश राम साहू ने नवनिर्वाचित तहसील साहू संघ मगरलोड के अध्यक्ष रोहित साहू, उपाध्यक्ष छन्नू राम साहू, महिला उपाध्यक्ष भानु प्रिया साहू, संगठन सचिव जितेंद्र साहू एवं महिला संगठन सचिव भामिनी साहू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके पश्चात अध्यक्ष रोहित साहू द्वारा तहसील साहू संघ की कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें संरक्षक, संयोजक, अंकेक्षक, सलाहकार, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ, मीडिया एवं मंदिर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलाई गई।



समाज में संस्कार और समरसता की आवश्यकता : गणेश साहू

मुख्य अतिथि गणेश राम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में अंतरजातीय एवं अंतरधर्म विवाह, नशाखोरी जैसी चुनौतियों पर गंभीरता से चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं एवं युवतियों में संस्कार विकसित करने हेतु जिला स्तर पर समर कैंप के माध्यम से सामाजिक समरसता प्रशिक्षण आयोजित करने पर जोर दिया।

हर बच्चे को शिक्षा, हर युवा को दिशा जरूरी : वीरेंद्र साहू


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा कि समाज में हर बच्चे को शिक्षा और हर युवा को सही दिशा मिलना अत्यंत आवश्यक है। दिशाहीनता के कारण आज युवा भटक रहे हैं। समाज में संगठन, एकता और विकास के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि साहू समाज में धन, पद और प्रतिष्ठा है, लेकिन युवाओं में संस्कारों को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

समाज संगठन और मंदिर भवन व्यवस्था पर भी हुई चर्चा

जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू ने समाज को संगठित बताते हुए कर्मा माता मंदिर भवन की व्यवस्था हेतु सामाजिक व राजनीतिक पदाधिकारियों से सहयोग राशि एकत्र करने का सुझाव दिया। जिला संगठन सचिव सुभाष साहू एवं जिला महासचिव विजय साहू ने समाज सुधार, उत्थान एवं सामाजिक दायित्वों पर अपने विचार रखे।

समाज निर्माण का संकल्प है यह दिन : रोहित साहू

नव नियुक्त तहसील साहू संघ अध्यक्ष रोहित साहू ने कहा कि यह दिन केवल शपथ ग्रहण का नहीं, बल्कि समाज निर्माण के संकल्प का दिन है। उन्होंने समाज सेवक के रूप में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

संचालन व आभार

कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रमुख आत्माराम साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन साहू संघ मगरलोड परिक्षेत्र अध्यक्ष सुरेश साहू ने किया।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लिलेश साहू, जनपद सभापति तिलोत्मा साहू, नंदनी साहू, दुर्गेश्वरी साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्याम साहू, महेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !