अपराध नियंत्रण में धमतरी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाने व अधिकारी हुए सम्मानित

0

 


अपराध नियंत्रण में धमतरी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाने व अधिकारी हुए सम्मानित


उत्तम साहू 

धमतरी, 09 फरवरी 2026। वर्ष 2025 के दौरान अपराध नियंत्रण, मर्ग प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर धमतरी पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा अर्जुनी, कुरूद, सिहावा एवं दुगली थाना प्रभारियों सहित अनुभागीय अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एसपी धमतरी ने बताया कि जिले के सभी थानों को अपराध एवं मर्ग प्रकरणों की संख्या के आधार पर ‘ए’, ‘बी’ एवं ‘सी’ श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया था। प्रत्येक श्रेणी में सर्वाधिक अपराध एवं मर्ग प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने वाले थानों एवं अनुभागों को यह सम्मान प्रदान किया गया।



अपराध प्रकरणों के सर्वाधिक निकाल हेतु सम्मानित थाना

वर्ष 2025 में अपराधों के उत्कृष्ट निकाल के लिए
थाना अर्जुनी, थाना कुरूद, थाना सिहावा एवं थाना दुगली
के थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

अपराध प्रकरणों में उत्कृष्ट अनुभाग

अपराध प्रकरणों के सर्वाधिक निकाल के लिए

  • उप पुलिस अधीक्षक, एजेपीयू धमतरी अनुभाग
  • एसडीओपी कुरूद
    को उनके-अपने अनुभाग में बेहतर कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया।

मर्ग प्रकरणों के त्वरित निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन

मर्ग प्रकरणों के प्रभावी एवं शीघ्र निराकरण के लिए
थाना कुरूद, थाना अर्जुनी, थाना सिहावा एवं थाना दुगली
के थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

मर्ग प्रकरणों में उत्कृष्ट अनुभागीय अधिकारी

  • नगर पुलिस अधीक्षक, धमतरी — धमतरी अनुभाग में
  • एसडीओपी कुरूद — कुरूद अनुभाग में
    मर्ग प्रकरणों के बेहतर निराकरण हेतु सम्मानित किए गए।

यातायात क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि

वर्ष 2025 में धमतरी यातायात पुलिस की सख्त एवं सतत कार्रवाई का सकारात्मक असर देखने को मिला। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 20.05 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, वहीं दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 8.67 प्रतिशत तथा घायलों की संख्या में 31.26 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट आई है।

यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन एवं नियमित चेकिंग अभियान के तहत वर्ष 2025 में सर्वाधिक 3304 चालानी कार्रवाई करने पर सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण साहू को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनहित में कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !