ग्राम पंचायत करैहा के हाईस्कूल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, कलेक्टर से नए शौचालय और बाउंड्री वॉल की मांग

0

 


ग्राम पंचायत करैहा के हाईस्कूल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, कलेक्टर से नए शौचालय और बाउंड्री वॉल की मांग


उत्तम साहू 

नगरी/धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड  के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत करैहा के शासकीय हाई स्कूल में व्याप्त बुनियादी समस्याओं को लेकर सरपंच ने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। ग्राम पंचायत की ओर से कलेक्टर जनदर्शन में दो अलग-अलग मांग पत्र सौंपकर स्कूल की स्थिति सुधारने की अपील की गई है।

जर्जर शौचालयों से छात्र-छात्राएं परेशान

पंचायत द्वारा सौंपे गए पहला आवेदन के अनुसार, शासकीय हाई स्कूल करैहा का वर्तमान बालक एवं बालिका शौचालय पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। स्थिति इतनी खराब है कि ये अब उपयोग करने लायक नहीं रह गए हैं। इसके चलते छात्र-छात्राओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत ने मांग की है कि स्कूल परिसर में नवीन शौचालय निर्माण हेतु तत्काल राशि स्वीकृत की जाए।

सुरक्षा के लिए अहाता निर्माण की आवश्यकता

दूसरे आवेदन में स्कूल की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया है। बताया गया है कि स्कूल में बाउंड्री वॉल (अहाता) नहीं होने के कारण स्कूल के संसाधन, शौचालय भवन और मैदान में रोपे गए पौधे सुरक्षित नहीं हैं। सुरक्षा के अभाव में अक्सर इन संपत्तियों को क्षति पहुँचती है। पंचायत ने स्कूल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 200 मीटर अहाता निर्माण हेतु राशि की मांग की है।

जनदर्शन में लगाई गुहार 19 जनवरी 2026 को जिला कलेक्टर जनदर्शन में प्रस्तुत किए गए। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन जल्द ही इन मांगों पर संज्ञान लेगा ताकि छात्रों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल मिल सके।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !