चरित्र शंका में पति ने कर दिया पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0

 

चरित्र शंका में पति ने कर दिया पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गौरेला थाना क्षेत्र के केंवची गांव स्थित बैगापारा में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति राजेश बैगा को अपनी पत्नी कुसुम बैगा के चरित्र को लेकर लंबे समय से शंका थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बीती रात भी इसी मुद्दे पर झगड़ा बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने आपा खोते हुए कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कुसुम बैगा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजेश बैगा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !