चेलेश्वरी साहू के हाथों महिला मोर्चा नगरी मंडल की कमान
सक्रियता और समर्पण के आधार पर मिली जिम्मेदारी, नेताओं का जताया आभार
उत्तम साहू
नगरी। नगर पंचायत नगरी की पार्षद एवं सक्रिय महिला कार्यकर्ता चेलेश्वरी लखन साहू को नगरी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष किरण देव तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशन में, जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह और श्रवण मरकाम की अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता यादव द्वारा की गई।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष चेलेश्वरी साहू को पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता, संगठनात्मक कार्यों में सहभागिता और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नियुक्ति पर चेलेश्वरी साहू ने प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिला मोर्चा के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और भाजपा के झंडे को बुलंद रखने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगी।
उन्होंने इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता यादव, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, रंजना साहू, रामु रोहरा, मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, राजेन्द्र गोलछा, कमल डागा, रवि दुबे, अजय नाहटा, मोहन नाहटा सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की सदस्याओं का आभार माना।

