जिला अस्पताल की औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं पर अध्यक्ष की नजर

0

 

 जिला अस्पताल की औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं पर अध्यक्ष की नजर
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने मरीजों से की बातचीत, स्टाफ पूर्ति व स्वच्छता पर दिए निर्देश



उत्तम साहू 

धमतरी। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने जिला चिकित्सालय धमतरी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, उपचार और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मरीजों से यह भी पूछा कि उन्हें समय पर पौष्टिक आहार मिल रहा है या नहीं तथा भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक है या नहीं।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने अस्पताल परिसर, वार्डों और आसपास की साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में नियमित स्वच्छता बनाए रखने, निगरानी बढ़ाने और मरीजों को बेहतर व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



स्टाफ की कमी का मुद्दा सामने आने पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यू.एल. कौशिक को आवश्यक रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति करने के निर्देश दिए। वहीं सिविल सर्जन डॉ. ए.के. टोण्डर को चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

अध्यक्ष सार्वा ने शासन की जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता अनुसार चिकित्सकों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।



उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में 200 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्वीकृति दी गई है। इसे 200 से बढ़ाकर 250 बिस्तर करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का और विस्तार हो सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम प्रिया कंवर, ओएओ गुरुशरण साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !