धोबी समाज में गाडगे जयंती की रही धूम, सुनील सिहसार बने नगरी-सिहावा अध्यक्ष

0

 


धोबी समाज में गाडगे जयंती की रही धूम, सुनील सिहसार बने नगरी-सिहावा अध्यक्ष

संत गाडगे बाबा स्वच्छता के जनक थे: बलजीत छाबड़ा



उत्तम साहू 

नगरी। झिरीया धोबी समाज नगरी-सिहावा द्वारा संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। संत गाडगे भवन नगरी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं महाआरती से हुई, जिसमें समाजजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने संत गाडगे महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे स्वच्छता के जनक थे और उन्होंने समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने समाज की मांग पर भवन परिसर में शेड निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।



सभापति अश्वनी निषाद ने शौचालय निर्माण हेतु एक लाख रुपये तथा पार्षद नरेश पटेल ने पार्षद निधि से पचास हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता झिरीया धोबी समाज के जिला अध्यक्ष भरत निर्मलकर ने की। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति का मूल मंत्र शिक्षा है और गाडगे बाबा ने अपना पूरा जीवन गरीबों व दलितों की सेवा तथा गांव-गांव स्वच्छता अभियान चलाने में समर्पित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद राजा पवार, देवचरण ध्रुव, विनीता कोठारी, शंकर देव, जयन्ती साहू एवं मिक्की गुप्ता उपस्थित रहे।



इस अवसर पर नगरी-सिहावा परिक्षेत्र का संगठनात्मक चुनाव भी संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से सुनील सिहसार (सिहावा) को अध्यक्ष चुना गया। घासी निर्मलकर (बिरनपुर) सचिव, चमन निर्मलकर (फरसिया) महासभा पदाधिकारी, राजेश निर्मलकर (धुटकेल) उपाध्यक्ष, राकेश निर्मलकर (सिरसिदा) कोषाध्यक्ष तथा अभिमन्यु निर्मलकर (खम्हरिया) व देवा निर्मलकर (कलेमेटा) सहसचिव बनाए गए।

संगठन मंत्री डायमंड निर्मलकर (साकरा), महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुसूया निर्मलकर (सिरसिदा), महिला सचिव सुनीता निर्मलकर (नगरी), युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल निर्मलकर (हरदीभाटा) तथा ग्रामीण पंचों में राहुल निर्मलकर, अरुण निर्मलकर, भुवन निर्मलकर, तुलाराम, राजेन्द्र निर्मलकर को जिम्मेदारी सौंपी गई। संदेशवाहक के रूप में जयराम निर्मलकर तथा भवन प्रभारी के रूप में प्रकाश निर्मलकर व अमन निर्मलकर नियुक्त किए गए।

कार्यक्रम में सुकालू निर्मलकर, संजू निर्मलकर, रामजी छाटा, सत निर्मलकर, राजकुमार निर्मलकर, लक्ष्मण निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !