अरुण सार्वा का सख्त संदेश: हर गांव तक पहुंचेगा रोजगार मिशन, पंचायतों को दी स्पष्ट दिशा,योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

0

अरुण सार्वा का सख्त संदेश: हर गांव तक पहुंचेगा रोजगार मिशन, पंचायतों को दी स्पष्ट दिशा,योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

ग्रामीण रोजगार पर फोकस: VB-G RAM-G बनेगा गांवों की अर्थव्यवस्था का इंजन धमतरी में रोजगार मिशन को रफ्तार:


उत्तम साहू 

धमतरी। जनपद पंचायत धमतरी में आयोजित VB-G RAM-G विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने ग्रामीण रोजगार और आजीविका सृजन को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट दिशा दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है जब सभी विभाग, पंचायत प्रतिनिधि और मैदानी अमला समन्वित रूप से काम करें तथा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।



बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरुण सार्वा ने जोर देकर कहा कि VB-G RAM-G केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का अभियान है। इसके माध्यम से गांव-गांव में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय संसाधनों का उपयोग होगा और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही आजीविका के साधन मिलेंगे।



उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत स्तर पर योजनाओं की जानकारी व्यापक रूप से पहुंचाई जाए, पात्र हितग्राहियों का समय पर पंजीयन किया जाए तथा प्रत्येक गांव में योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा हो। सार्वा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका से ही मिशन को धरातल पर सफल बनाया जा सकता है।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन, धनेश्वरी भूमेश साहू, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, उपाध्यक्ष केशव साहू, सीईओ वर्षारानी, विभिन्न समितियों के सभापति, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा जनपद पंचायत धमतरी के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !