आयुक्त महादेव कावरे ने छाती खरीदी केंद्र पहुँचे धान उठाव तेज करने एवं चना खरीदी की तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश

0

आयुक्त महादेव कावरे ने छाती खरीदी केंद्र पहुँचे धान उठाव तेज  करने एवं चना खरीदी की तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश


उत्तम साहू 

धमतरी, 18 फरवरी 2026। आयुक्त श्री महादेव कावरे ने आज जिले के छाती धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में रखे धान के स्टैक का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को धान की बोरियों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से रखने के निर्देश दिए।


आयुक्त ने धान के भंडारण, रख-रखाव तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए परिवहन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उठाव कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रहे।


इस दौरान आयुक्त श्री कावरे ने आगामी 1 मार्च से समर्थन मूल्य पर शुरू होने वाली चना खरीदी की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भंडारण, तौल, परिवहन सहित सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से संचालित हो सके।


निरीक्षण के समय एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, सीओ सीसीबी श्री गोस्वामी, तहसीलदार श्री कुश प्रधान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !