नियमों को ठेंगा दिखाकर दौड़ रहा बिना नंबर प्लेट वाहन

0

 

नियमों को ठेंगा दिखाकर दौड़ रहा बिना नंबर प्लेट वाहन


                      ज्ञान शंकर तिवारी 

कोरबा, 19 फरवरी 2026। जिले के Nunera क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक छोटा मालवाहक वाहन बिना स्पष्ट रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के सड़क किनारे कुछ देर खड़ा दिखाई दिया। वाहन में कबाड़ सामग्री, प्लास्टिक कुर्सियां एवं पुराने टायर लदे हुए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की पीछे की नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। वाहन चालक भी मौके पर मौजूद था, लेकिन वाहन संबंधी वैध दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। कुछ समय तक सड़क किनारे खड़े रहने के बाद वाहन एवं वाहन चालक वहां से चले गए।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर वाहन एवं चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बिना नंबर प्लेट वाहन का संचालन मोटर व्हीकल नियमों का उल्लंघन है तथा इससे दुर्घटना या अन्य अनियमित गतिविधियों की आशंका बनी रहती है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !