खबर का असर: पालगांव में घटिया सीसी रोड निर्माण निरस्त, वन विभाग ने रोका पूरा काम

0

 

खबर का असर: पालगांव में घटिया सीसी रोड निर्माण निरस्त, वन विभाग ने रोका पूरा काम

7 लाख की सड़क पर भ्रष्टाचार का शक, ग्रामीणों के विरोध के बाद काम रद्द



उत्तम साहू 

धमतरी। नगरी- वन मंडल धमतरी- के अंतर्गत सिंगपुर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पालगांव में वन विभाग की राशि से बन रही सीसी रोड के घटिया निर्माण को लेकर उठे विवाद ने आखिरकार प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। लगभग 7 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर लंबी सीसी सड़क के निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री उपयोग किए जाने के आरोप सामने आने पर ग्रामीणों ने तीव्र विरोध दर्ज कराते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था।

इस मामले को दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज ने 15 फरवरी 2026 को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आया और जांच के बाद पूरे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण को निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मानक गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल उठने लगे थे। विरोध के चलते मौके पर काम ठप हो गया और विभाग को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इस संबंध में सिंगपुर परिक्षेत्र अधिकारी सागर ने बताया कि पालगांव की सीसी सड़क को निरस्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। आगे के निर्देश मिलने के बाद नियमानुसार नई प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में किसी भी विकास कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता से समझौता न किया जाए, ताकि सरकारी राशि का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।

 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !