मृत्यु के भय से मुक्त कर मोक्ष तक पहुंचाती है भागवत कथा का ज्ञान -पूज्या हेमलता शर्मा
कोरबा/हरदी बाजार:- हरदी बाजार क्षेत्र के ग्राम बम्हनीकोन में यादव परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है कथा 2 फरवरी से प्रारंभ हुआ है जिसका समापन 10 फरवरी को हवन,गीता पाठ,तुलसी वर्षा,ब्राह्मण भोजन के साथ होगा, भागवत कथा का रसपान करा रही राष्ट्रीय भगवताचार्य पूज्या दीदी हेमलता शर्मा ने उपस्थित भक्तबिंदो को बताया कि जो भगवान के शरण में आ जाते है भगवान उनको चौरासी के चक्कर से मुक्त कर देते है, श्रीमद भागवत कथा सिर्फ एक कहानी नहीं है बल्कि मृत्यु के भय से मुक्त कर देने वाला महापुराण है,यह ग्रंथ भक्ति आत्मज्ञान और मोक्ष की ओर ले जाने वाली अद्भुत कृति है, साथ ही उन्होंने जीवन मूल्यों से जुड़ी शिक्षाओं,भक्ति के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया, कथा के दौरान वामन अवतार ,श्री राम जन्म,कृष्ण जन्म महारास की कथा एवं झांकी ने उपस्थित भक्तों का मनमुग्ध कर दिया। आयोजक परिवार से क्षेत्र के सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर भागवत कथा रसपान करने की अपील की है।

