“परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का श्रृंगी ऋषि उमावि नगरी में सीधा प्रसारण

0

 


“परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का श्रृंगी ऋषि उमावि नगरी में सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों से विद्यार्थियों में बढ़ा आत्मविश्वास



उत्तम साहू 
नगरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं परीक्षा-तनाव से मुक्ति के उद्देश्य से आयोजित “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शासकीय श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगरी में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महेंद्र नेताम (अध्यक्ष, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स एवं जनजाति समाजसेवी) ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं समय प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा को तनाव नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और क्षमता को प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में देखने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता सुनिश्चित होती है।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष हृदय लाल साहू ने कहा कि “परीक्षा पे चर्चा” जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास एवं कर्तव्यबोध को जाग्रत करने में अत्यंत सहायक हैं।

कार्यक्रम में दिनेश्वरी नेताम (पूर्व जनपद अध्यक्ष), हृदय साहू (जनपद उपाध्यक्ष), तुलसीराम साहू (अधिवक्ता), रूपेन्द्र साहू (समाजसेवी), दीनदयाल यादव (समाजसेवी), के.आर. साहू (बीईओ), एस.के. प्रजापति (प्राचार्य) सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !