आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका की रहस्यमयी मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव

0

 आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका की रहस्यमयी मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव

  घटना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी



गरियाबंदजिले के राजिम थाना क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 01 आमापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 14 में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। केंद्र परिसर में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान कामेश्वरी देवांगन (48 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बीते कई वर्षों से आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय आंगनबाड़ी केंद्र में कोई अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं था।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर राजिम थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि कामेश्वरी देवांगन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं और अवसाद से जूझ रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतका अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, स्थानीय नागरिकों और आंगनबाड़ी कर्मियों में भी शोक की लहर व्याप्त है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !