तेज रफ्तार ने छीनी प्रधान आरक्षक की जान,

0

 


तेज रफ्तार ने छीनी प्रधान आरक्षक की जान, 




सूरजपुर।
एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार का सहारा और पुलिस विभाग का जांबाज़ सिपाही छीन लिया। विश्रामपुर थाना में पदस्थ आरक्षक अभय पांडे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार देर रात जयनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-43 पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक अभय पांडे दसवीं बटालियन सिलफिली में आयोजित फिटनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि आरक्षक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर खून बिखर गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इस दर्दनाक घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वहीं, मृतक आरक्षक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !