हवस में अंधा ससुर बना हैवान! बहू ने ठुकराई मांग तो रची मौत की साजिश, आत्महत्या का रचा ड्रामा

0


हवस में अंधा ससुर बना हैवान! बहू ने ठुकराई मांग तो रची मौत की साजिश, आत्महत्या का रचा ड्रामा



उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 14 फरवरी को हुई मस्कुरा की मौत, जिसे पहले आत्महत्या बताया गया था, अब पुलिस जांच में कथित तौर पर खौफनाक हत्या निकली।


पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि ससुर अब्बास लंबे समय से बहू पर गलत नजर रखे हुए था। वह पिता जैसा व्यवहार कर भरोसा जीतता रहा और चुपचाप उसकी निजी जिंदगी की जानकारी जुटाता रहा। जांच में सामने आया कि उसने बहू के पुराने प्रेम संबंध को हथियार बनाकर उसे मानसिक रूप से अपने दबाव में रखने की कोशिश की।


बताया जा रहा है कि घटना वाली रात प्रेमी के घर से जाने के बाद अब्बास कथित तौर पर डंडे और तार की मदद से कमरे की कुंडी खोलकर अंदर पहुंचा। अंदर घुसते ही उसने बहू के सामने शारीरिक संबंध की मांग रखी। जब मस्कुरा ने विरोध किया, तो आरोप है कि उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


वारदात के बाद सच्चाई छिपाने के लिए पूरा खेल रचा गया। कमरे की कुंडी फिर से अंदर से बंद करने की कोशिश की गई और सुबह शोर मचाकर इसे आत्महत्या बताया गया। पुलिस का कहना है कि बाद में अब्बास ने बेटे सलमान को फोन कर प्रेम प्रसंग की कहानी सुनाई और दोनों ने मिलकर मामला दबाने की कोशिश की। यहां तक कि पोस्टमार्टम न कराने का दबाव भी बनाया गया।


लेकिन पुलिस जांच में कहानी की परतें खुलती चली गईं। तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के बाद पुलिस ने अब्बास को हत्या और सलमान को साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !