नवरात्रि से पहले शीतला शक्ति पीठ में संगठन मजबूत, नए पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से नियुक्ति

0

नवरात्रि से पहले शीतला शक्ति पीठ में संगठन मजबूत, नए पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से नियुक्ति

शीतला शक्ति पीठ समिति का विस्तार, नरेंद्र नाग को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी



उत्तम साहू 

नगरी (धमतरी)। शीतला शक्ति पीठ, सिहावा में समिति के रिक्त पदाधिकारियों के लिए चुनाव आयोजित किया गया। नवरात्रि की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

बैठक में नरेंद्र नाग को संरक्षक, गगन नाहटा और रामलाल नेताम को उपाध्यक्ष बनाया गया। बताया गया कि कलम सिंह पवार के निधन के बाद संरक्षक का पद रिक्त हो गया था, जिसे अब भरा गया है।

समिति अध्यक्ष कैलाश पवार ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर महासचिव नेम सिंह बिसेन, कोषाध्यक्ष गेंद लाल यादव, सहसचिव दय नारद निषाद, बुधेस्वर साहू, पुजारी तुकासिंह बेस, राजकुमार निषाद, दीपक तंवर, प्रवीण गुप्ता, भरत निर्मलकर, महेंद्र कौशल, महेश साहू, सुभाष यादव, महेंद्र साहू, संतोष पवार, तुकाराम साहू, चाहत ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !