युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर नगरी में हुआ भव्य स्वागत

0

 

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर नगरी में हुआ भव्य स्वागत



उत्तम साहू 

नगरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला धमतरी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा के प्रथम बार नगरी मंडल आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत नगरी के बजरंग चौक में आयोजित इस कार्यक्रम को भाजपा नगरी मंडल एवं युवा मोर्चा मंडल नगरी द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं फूलों की मालाओं से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में शुभांक मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि “युवा शक्ति के माध्यम से ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार किया जा सकता है। नारे केवल भाषणों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना हम सभी युवाओं की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और प्रत्येक नगरी मंडल के 70 बूथों में प्रवास कर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे, ताकि युवा मोर्चा और अधिक सशक्त हो तथा क्षेत्र में भाजपा का कमल खिले।

कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, अकबर कश्यप, मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू, जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, राजेश नाथ गोसाई, नर्सिंग मरकाम, दीनदयाल सेन, पार्षद अश्वनी निषाद, देवचरण ध्रुव, चेलेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव, राजा पवार, असकरण पटेल, चित्रांश नागवंशी, मोरध्वज सेन, मोनू साहू, यशवंत साहू, नीलम साहू, संजय सारथी सहित धमतरी जिला मंत्री दिग्विजय सिंह ध्रुव, जिला कोषाध्यक्ष युवराज मरकाम, सोशल मीडिया प्रभारी ओमेश यादव, भोतली मंडल अध्यक्ष धनेंद्र साहू, शहर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष चंद्राकर तथा युवा कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा, आयुष दीवान, राजा शर्मा, अर्पित ठाकुर, ओम थवाईत, शिवांश पटवा, सत्यम सिन्हा और तुषार साहू उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !