यादव समाज के द्वारा राधा कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न
क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं
उत्तम साहू
नगरी— तुमड़ीबहार में यादव समाज द्वारा आयोजित श्री राधाकृष्ण मंदिर के भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, सामाजिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं।
विधायक श्रीमती मरकाम ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में सहभागिता की और आयोजन समिति एवं यादव समाज को इस धार्मिक-सामाजिक पहल के लिए बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने समाज के उत्थान, शिक्षा, संगठन और युवा सहभागिता पर भी बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों एवं प्रतिभावान सदस्यों का सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे आयोजन को व्यापक जनसमर्थन मिला। आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा प्रदान की।

