ग्राम पंचायत कल्लेमेटा में सुखराम नागे महाविद्यालय द्वारा एनएसएस शिविर का आयोजन
उत्तम साहू
नगरी- कल्लेमेटा। ग्राम पंचायत कल्लेमेटा में दिनांक 01 फरवरी 2026 को सुखराम नागे महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर ग्रामीणों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ की गई।
मुख्य अतिथि श्री अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक का वास्तविक अर्थ स्वयं की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि आज एनएसएस के विद्यार्थी स्कूल-कॉलेज से निकलकर समाज में स्वच्छता, जल संरक्षण एवं अनुशासन का संदेश दे रहे हैं। जब बच्चे समाज को जिम्मेदारी और स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं, तो प्रत्येक नागरिक को स्वयंसेवक की भावना के साथ आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष एवं वन सभापति जिला पंचायत सदस्य श्री अजय ध्रुव, नगरी जनपद उपाध्यक्ष श्री हृदय साहू, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा श्री महेंद्र नेताम, सभापति एवं जनपद सदस्य श्री राजेश नाथ गोसाई, श्रीमती पुष्पा देवी मंडावी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नंद यादव, जनभागीदारी सदस्य एवं अधिवक्ता श्री तुलसी साहू, सरपंच श्री रूपेंद्र मरकाम, ग्राम पटेल श्री सियाराम पटेल, मितानिन श्रीमती यशोदा मंडावी, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अश्वनी ध्रुव, कार्यक्रम प्रभारी श्री आर. आर. मेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्व की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया।




