बोराई सिविल अस्पताल की जीवन दीप समिति बैठक में अहम फैसले, स्टाफ बढ़ाने और नियमित डॉक्टर उपलब्ध कराने का निर्णय

0


बोराई सिविल अस्पताल की जीवन दीप समिति बैठक में अहम फैसले, स्टाफ बढ़ाने और नियमित डॉक्टर उपलब्ध कराने का निर्णय



उत्तम साहू 

धमतरी, नगरी- 20 फरवरी 2026। विकासखंड नगरी अंतर्गत सिविल अस्पताल बोराई में जीवन दीप समिति की बैठक कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत नगरी द्वारा की गई, जिसमें अस्पताल के सुचारू संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में अस्पताल में स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की कमी पर गंभीर चर्चा हुई। समिति ने आवश्यक पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग को स्वीकृति देते हुए संबंधित कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया।

मेडिकल ऑफिसर की कमी को देखते हुए तय किया गया कि अन्य अस्पतालों से प्रतिदिन क्रमवार एक-एक मेडिकल ऑफिसर की सेवाएं बोराई अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही बीएमओ नगरी प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 2 बजे से सिविल अस्पताल बोराई में नियमित रूप से सेवाएं देंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिल सकेगी।

बैठक में क्षेत्र के नागरिकों ने अस्पताल के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री कैलाश जैन ने 11 हजार रुपये तथा श्री दुलश्वर साहू ने 5 हजार रुपये का दान दिया। समिति ने दोनों के योगदान की सराहना करते हुए इसे जनसहभागिता की सकारात्मक पहल बताया।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी श्री मनोज कुमार मरकाम, बीएमओ व बीपीएम नगरी, जनपद सदस्य बोराई, सरपंच बोराई, पूर्व सरपंच बोराई, पूर्व सरपंच घुटकेल श्री बीजू मरकाम, पूर्व सरपंच मैनपुर श्री नेताम, श्री बीरेन्द्र यादव, श्री कैलाश जैन, परगना प्रमुख ठाकुर सहित अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।

समिति के निर्णयों से सिविल अस्पताल बोराई में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ उपचार मिलने की उम्मीद जताई गई।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !