इश्क़ का खूनी खेल: शराब पार्टी में प्रेमी का कत्ल, मां-बेटे ने रची खौफनाक साजिश

0


इश्क़ का खूनी खेल: शराब पार्टी में प्रेमी का कत्ल, मां-बेटे ने रची खौफनाक साजिश

40 की महिला ने 25 साल के युवक को शराब पिलाकर मारा तीन आरोपी गिरफ्तार




पुणे/चाकण। प्यार, भरोसा और रिश्तों की सारी हदें तब टूट गईं, जब इश्क़ का यह मामला खून में डूब गया। महाराष्ट्र के पुणे जिले के चाकण इलाके में 40 वर्षीय महिला ने अपने ही 25 साल के प्रेमी को मौत के घाट उतरवाने के लिए ऐसी साजिश रची, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया।

7 जनवरी की रात को महिला ने प्रेमी को शराब पार्टी का झांसा देकर सुनसान नदी किनारे बुलाया। युवक बेखौफ वहां पहुंचा, लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वहां उसका इंतज़ार मौत कर रही है। मौके पर पहले से मौजूद थे महिला का बेटा और उसका दोस्त—तीनों मिलकर इस खूनी प्लान को अंजाम देने के लिए तैयार बैठे थे।

जैसे-जैसे शराब के जाम खाली होते गए, माहौल गर्माता चला गया। बहस हुई, आवाजें तेज हुईं और फिर अचानक हमला। आरोप है कि तीनों ने मिलकर युवक पर पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए और उसे बेरहमी से कुचल डाला। कुछ ही मिनटों में युवक की सांसें थम गईं।

कत्ल के बाद दरिंदों ने पहचान मिटाने की कोशिश की। युवक के चेहरे और शरीर को इस कदर बिगाड़ दिया गया कि इंसान पहचान में न आए। इसके बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

चार दिन तक लाश नदी किनारे पड़ी रही। 11 जनवरी को जब स्थानीय लोगों की नजर अज्ञात शव पर पड़ी, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चाकण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में साफ हो गया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित और निर्मम हत्या है।

शव की हालत ने पुलिस को भी हिला दिया, लेकिन जांच नहीं रुकी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, मोबाइल लोकेशन निकाली गई, शराब की बोतलें और सिगरेट के टुकड़े सबूत बने। एक-एक कड़ी जुड़ती गई और आखिरकार 20 दिन बाद खूनी राज से पर्दा उठ गया

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृत युवक महिला का प्रेमी था और दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। महिला का आरोप था कि युवक उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसी नफरत ने प्यार को कत्ल में बदल दिया।

कड़ाई से पूछताछ में महिला, उसके बेटे और बेटे के दोस्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब यह भी जांच हो रही है कि हत्या की योजना कितने दिन पहले बनाई गई थी और क्या इस खूनी खेल में कोई और भी शामिल था।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद चाकण इलाके में दहशत का माहौल है।
इश्क़, शराब और साजिश—तीनों ने मिलकर एक और जिंदगी छीन ली।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !