धमतरी जिले में पंजीकृत श्रमिकों के श्रम कार्ड का ई-केवाईसी अनिवार्य

0

 धमतरी जिले में पंजीकृत श्रमिकों के श्रम कार्ड का ई-केवाईसी अनिवार्य

एक सप्ताह में कराना होगा सत्यापन


उत्तम साहू 

धमतरी 05 फरवरी 2026 /  छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत धमतरी जिले में पंजीकृत ऐसे श्रमिक, जिनके आधार कार्ड एवं अन्य विवरणों का मिलान नहीं हो पा रहा है, उनके श्रम कार्ड का तत्काल ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-केवाईसी नहीं होने की स्थिति में श्रमिकों का पंजीयन प्रभावित हो सकता है, जिससे वे विभागीय एवं मंडल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों के ई-केवाईसी हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

श्रमिकों की पंचायतवार एवं वार्डवार सूची सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से ई-मेल द्वारा संबंधित पंचायतों एवं निकायों को प्रेषित की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित सचिवों, सरपंचों एवं पार्षदों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित हितग्राहियों को समय पर सूचना देकर ई-केवाईसी कराने हेतु प्रेरित करें। निर्देशानुसार, संबंधित श्रमिक अपने श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र—जनपद पंचायत कुरूद, धमतरी, नगरी एवं मगरलोड—या श्रम पदाधिकारी कार्यालय धमतरी के कक्ष क्रमांक 68 एवं 72 में उपस्थित होकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। वैकल्पिक रूप से विशेष माध्यम से भी एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा में ई-केवाईसी नहीं कराने पर श्रमिक भविष्य में मंडल द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं, इसलिए सभी संबंधित श्रमिक समय रहते प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !