महाशिवरात्रि पर अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर में मानस गान, श्रद्धालुओं में उमड़ी आस्था

0

 

महाशिवरात्रि पर अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर में मानस गान, श्रद्धालुओं में उमड़ी आस्था



उत्तम साहू 

नगरी-सिहावा। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ग्राम राजपुर स्थित प्राचीन अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर डीहिपारा नगरी की रजनीगंधा महिला मानस मंडली द्वारा सुमधुर रामचरितमानस का सामूहिक पाठ एवं मानस गान किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

आयोजनकर्ता मंदिर समिति बीचपारा राजपुर द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खीर-पूड़ी प्रसादी का वितरण भी किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने ग्रहण किया। महाशिवरात्रि पर्व फागुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है और इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजपुर के प्रतिष्ठित नागरिकों में हुलार सिंह वट्टी, उदयलाल सेन, गिरधर वट्टी सहित ग्राम के युवाओं, महिला समूहों तथा बालक-बालिकाओं का विशेष योगदान रहा।

उक्त जानकारी एस.पी. ग्वाले ने दी, जो इस अवसर पर स्वप्रेरित होकर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !