🌾 आधुनिक खेती का मंत्र लेकर नगरी पहुंचे अरुण सार्वा, किसानों को दी बदलाव की सीख

0

 

🌾 आधुनिक खेती का मंत्र लेकर नगरी पहुंचे अरुण सार्वा, किसानों को दी बदलाव की सीख

तहसील स्तरीय किसान/व्यापारी संगोष्ठी समारोह संपन्न 



उत्तम साहू 

नगरी। तहसील साहू समाज नगरी द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय किसान-व्यापारी संगोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में किसान, व्यापारी और समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर वैज्ञानिक और आधुनिक खेती को अपनाएं। उन्होंने किसानों को समूह बनाकर काम करने, नियमित मिट्टी परीक्षण कराने और फसल की जरूरत के अनुसार पानी, खाद व संसाधनों का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी।

उन्होंने यह भी कहा कि किसान केवल खरीफ फसल पर निर्भर न रहें, बल्कि रबी सीजन में दलहन-तिलहन जैसी लाभकारी फसलों के साथ सब्जी और बहुफसली खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि आधुनिक कृषि विशेषज्ञ एवं सलाहकार किसान कांकेर के रवि अवस्थी ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नत तकनीक, वैज्ञानिक पद्धति और सही मार्गदर्शन से उत्पादन और मुनाफा दोनों बढ़ाए जा सकते हैं। उन्होंने किसानों को हर जरूरत पर मार्गदर्शन देने का भरोसा दिलाया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता तहसील साहू समाज नगरी के अध्यक्ष कंवल राम साहू ने की। इस दौरान आधुनिक कृषक मिथलेश साहू समस्त परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण, अध्यक्ष जन्मेजय साहू, उपाध्यक्ष हरीश साहू, सचिव भूषण कुमार साहू, अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ फरसिया जितेन्द्र साहू, सांकरा झाड़ूराम साहू, बिरगुड़ी नीरज कुमार साहू, परसापानी जितेन्द्र साहू, घटुला प्रभुराम साहू, नगरी मनोज कुमार साहू, बेलरगांव भूपेंद्र साहू, मावलीपारा राधेलाल साहू, हेमलता साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों और व्यापारियों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना रहा।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !