भाजपा किसान मोर्चा में नई नियुक्तियां, पवन साहू बने नगरी मंडल अध्यक्ष

0

 


भाजपा किसान मोर्चा में नई नियुक्तियां, पवन साहू बने नगरी मंडल अध्यक्ष



उत्तम साहू 

नगरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन विस्तार के तहत जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। यह सूची प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन, संभाग व जिला संगठन की सहमति तथा कोर ग्रुप के निर्णय के बाद जारी की गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस की अनुशंसा पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा ने नई नियुक्तियों की घोषणा की। जारी सूची में नगरी निवासी श्री पवन साहू को किसान मोर्चा नगरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पवन साहू की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने तथा किसानों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है। समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नगरी मंडल में किसान मोर्चा संगठन और अधिक सक्रिय होगा।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !