हायर सेकेंडरी स्कूल सांकरा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

0

 

हायर सेकेंडरी स्कूल सांकरा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन



उत्तम साहू 

नगरी- सांकरा। हायर सेकेंडरी स्कूल सांकरा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके प्रोजेक्ट की जानकारी ली।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन की शुरुआत प्राथमिक स्तर से होती है, जहां बच्चों में सीखने की जिज्ञासा और उत्साह स्वाभाविक रूप से होता है। इसके बाद माध्यमिक एवं उच्चतर स्तर आता है, जो जीवन में आगे बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। यदि विद्यार्थी इस चरण में मन लगाकर अध्ययन करें, तो वे अपने लक्ष्य—चाहे वह नौकरी हो या व्यवसाय—को निश्चित रूप से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार और रचनात्मक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित किया।



कार्यक्रम में शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री जन्मजय साहू, ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच श्री नागेंद्र बोरझा, ग्राम व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्री गिरवर भंडारी, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अग्रवाल, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोड़रा के प्राचार्य श्री बोरझा, शाला विकास समिति सदस्य श्री महेश साहू, श्रीमती हेमलता साहू, श्री मनोज पटेल, श्री पेमन कश्यप, पंच श्री लक्ष्मीनाथ ध्रुव, श्री लव कुमार साहू, श्री मुलेश ध्रुव, श्री नंद ध्रुव, श्री शशि भूषण, श्री खेमराज साहू सहित सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों और नवाचारों की सराहना की गई तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी गई।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !